कैमूर : भभुआ में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और पीएलआई में भेदभाव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भभुआ. पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और पीएलआई (PLI) में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच किए जा रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले शुक्रवार को बैंककर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. सुबह करीब 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की भभुआ पीबीबी शाखा के बाहर कुबेर कॉम्प्लेक्स में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की.

विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने कहा कि बैंक यूनियनों और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के बीच हुए वेतन समझौते के तहत पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को मार्च 2024 में मंजूरी मिल चुकी है. इसके बावजूद सरकार की ओर से इसे अब तक लागू नहीं किया गया है. बैंककर्मियों ने इसे अपने लंबे समय से लंबित अधिकार की अनदेखी बताया.

पीएलआई में भेदभाव का किया विरोध

बैंककर्मियों ने पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) में उच्च अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों के बीच किए जा रहे अंतर का भी विरोध किया. कर्मचारियों का कहना था कि समान कार्य और योगदान के बावजूद पीएलआई के मामले में भेदभावपूर्ण व्यवस्था न्यायसंगत नहीं है.

एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी मांग

एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (SBIOA) के कैमूर जिला सचिव अतिश कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह बैंककर्मियों की जायज मांग है. उन्होंने पीएलआई में स्केल-4 से ऊपर के अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों के बीच किए जा रहे अंतर को अन्यायपूर्ण बताया.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अतिश कुमार ने कहा कि कई महीनों से वार्ता के बावजूद सकारात्मक पहल नहीं हुई है. यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो बैंककर्मी आंदोलन को और तेज करेंगे तथा जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे.

ALSO READ : कैमूर : पुसौली में फखराबाद जाने वाली सड़क किनारे कूड़े का अंबार, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन