कैमूर : रामगढ़ में 28.64 लीटर शराब के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त

Updated:
विज्ञापन

बाइक से जांच के दौरान शराब की गिनती करता पुलिस का जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार तस्करों को 28.64 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़. थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बाइक सवार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अकोल्ही खेल मैदान के समीप अकोल्ही-नुआंव पथ पर वाहन जांच के दौरान दोनों को पकड़ा. उनके पास से कुल 28.64 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइकों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया.

विज्ञापन

रामगढ़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नुआंव गांव निवासी मुन्ना सिंह यादव, पिता सुभाष सिंह यादव तथा खुदरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ गोलू, पिता स्वर्गीय लाल बिहारी यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग यूपी-बिहार को विभाजित करने वाली कारीराम नदी पुल के रास्ते बाइक से शराब की खेप लेकर गुजरने वाले हैं.

अकोल्ही-नुआंव पथ पर पुलिस ने शुरू की वाहन जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अकोल्ही-नुआंव पथ पर वाहन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली.

सुपर स्प्लेंडर से मिली 8.64 लीटर अंग्रेजी शराब

एक आरोपित के पास से सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 24 वाई 9832 है. बाइक पर रखी 8.64 लीटर अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त की.

होंडा एसपी बाइक से 20 लीटर देसी शराब बरामद

दूसरे आरोपित के पास से डार्क ब्लू-ग्रीन होंडा एसपी बाइक मिली, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी 24 ए के 4523 है. तलाशी के दौरान उसके पास से 20 लीटर देसी ब्लू लाइन शराब बरामद हुई.

दोनों के पास से 28.64 लीटर शराब जब्त

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के पास से कुल 28.64 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है. शराब और दोनों बाइकों को जब्त कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब तस्करी में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

बक्सर DEO कार्यालय में निजी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर फिर उठा सवाल, RDDE ने DM से कार्रवाई की मांग की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन