ePaper

महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने व मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2026 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने व मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की फोटो एडिट कर उसे अपने साथ दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

फोटो 16 गिरफ्तार आरोपी

प्रतिनिधि, चैनपुर.

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की फोटो एडिट कर उसे अपने साथ दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता के थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार गांव का ही एक युवक गलत नीयत से उसकी फोटो को अपने साथ जोड़कर फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मोबाइल के माध्यम से लगातार वायरल कर रहा था. इससे न केवल महिला बल्कि उसके पूरे परिवार का सामाजिक मान-सम्मान प्रभावित हो रहा था. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित शौच के लिए जाते समय उसके साथ अश्लील इशारे करता था और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था. उसने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी. तो पति ने आरोपित को समझाया था, इसके बाद कुछ दिनों तक वह शांत रहा, लेकिन बाद में फिर से छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता के अनुसार 14 जनवरी की सुबह आरोपित ने एक बार फिर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इससे आक्रोशित होकर उसका पति आरोपित को समझाने उसके घर गया, जहां आरोपित और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता ने घर घुसकर मारपीट करने का लगाया था आरोप

आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला किया, जिसमें पीड़िता के पति, ससुर और देवर गंभीर रूप से घायल हो गये. बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता के साथ भी मारपीट की गयी.घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर युवक पर छेड़छाड़ व अश्लील फोटो वायरल करने समेत चार अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन