जनता दरबार में 61 मामलों की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सभी विद्युत कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया

विज्ञापन

भभुआ शहर. राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान के तहत सोमवार को जिले के सभी विद्युत कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले भर में 61 उपभोक्ताओं के मामलों की सुनवाई की गयी. जनता दरबार में उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से गलत बिजली बिल, नये विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया, मीटर संबंधी समस्या, विद्युत आपूर्ति में बाधा सहित अन्य शिकायतें दर्ज करायी. अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गयी. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया कि शीर्ष कंपनी से प्राप्त निर्देश के आलोक में सोमवार को विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय, प्रमंडल कार्यालय, सभी अवर प्रमंडल व प्रशाखा कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सहूलियत देने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा सभी पदाधिकारियों को सोमवार व शुक्रवार को नियमित रूप से जनता की शिकायत सुनने व उनके त्वरित निवारण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. इस जनसुनवाई व्यवस्था के तहत प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन