हनुमान मंदिर से 50 हजार रुपये की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर में हुई घटना
विज्ञापन
अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर में हुई घटना
भभुआ शहर.
शहर स्थित अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर से रविवार की रात चोरों ने 50 हजार रुपये की चोरी कर ली. इसको लेकर थाना में आवेदन दिया गया है. भभुआ थाना पर पहुंचे मंदिर के अध्यक्ष रामाशीष सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि में हनुमान मंदिर का दरवाजा तोड़ कर चोर अंदर चले गये. उसके बाद मंदिर के अंदर रखे गोदरेज का दरवाजा तोड़ कर 50 हजार रुपये की चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि अगल-बगल की दुकान का भी ताला तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया था. लेकिन, उनका प्रयास नाकाम रहा. इस मामले में भभुआ थाना में आवेदन देकर चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन