रामगढ़ में रात्रि गश्त में 43 लीटर शराब बरामद, बाइक जप्त,तस्कर फरार

Author Sanjay jaiswal|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

थाने में शराब के साथ पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 43 लीटर देसी शराब बरामद की है. गश्त के दौरान पुलिस को देख तस्कर संदिग्ध बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

Kaimur News : रामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 43 लीटर देसी शराब बरामद की, हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

संदिग्ध बाइक छोड़कर भागा तस्कर

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि यूपी-बिहार को जोड़ने वाली जनदहा नदी पुल के समीप तरोइयां गांव के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध पैशन प्रो बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या BR45E1792) पर लदा बोरा नजर आया.

पुलिस ने जब बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक पुलिस को देखकर बाइक और बोरा छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया.

तलाशी में मिली भारी मात्रा में शराब

पुलिस द्वारा बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 200 मिलीलीटर के 215 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 43 लीटर है. पुलिस ने मौके से शराब और बाइक दोनों को जब्त कर लिया.

प्राथमिकी दर्ज, तस्कर की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन स्वामी और फरार चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन