भभुआ में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला, 306 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ चयन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते मंत्री मो. जमा खां | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर जिले में एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन हुआ. इस मेले में 18 कंपनियों ने भाग लिया और 306 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला. मेले में करियर मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई.
Kaimur News : बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कैमूर की ओर से पीएम श्री भभुआ उच्च विद्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां ने किया. उन्होंने युवाओं से सरकार की ओर से उपलब्ध कराये जा रहे रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की.
18 कंपनियों ने लगाया स्टॉल, 706 अभ्यर्थियों ने जमा किया बायोडाटा
मेले में राज्य सहित अन्य स्थानों की कुल 18 कंपनियों ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को लेकर स्टॉल लगाये थे. इन स्टॉलों पर नौकरी के इच्छुक 706 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया. साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों की ओर से 306 बेरोजगार युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया. मेले में करीब 1200 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
सरकारी विभागों ने युवाओं को दिया करियर मार्गदर्शन
नियोजन मेले में श्रम संसाधन विभाग, डीआरसीसी और आत्मा समेत विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से भी स्टॉल लगाये गये थे. इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़ी जानकारी दी गयी. विभागों की ओर से करीब 1000 युवाओं का करियर मार्गदर्शन किया गया.
डीएम ने कंपनियों के स्टॉल का किया निरीक्षण
मेले में जिलाधिकारी कैमूर ने विभिन्न कंपनियों की ओर से लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने युवाओं को उपलब्ध कराये जा रहे रोजगार के अवसरों और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. डीएम ने जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में आयोजित होने वाले नियोजन मेलों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाये, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें.
Also Read : बक्सर में गंगा जी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा, दियारा क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस
16 अभ्यर्थियों को निःशुल्क टूल किट का वितरण
जिला मुख्यालय में आयोजित नियोजन सह मार्गदर्शन मेले के दौरान 16 अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में स्वरोजगार के लिए निःशुल्क टूल किट भी वितरित किये गये. ये सभी अभ्यर्थी संबंधित ट्रेडों में पूर्व से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे. जिलाधिकारी कैमूर ने लाभुकों के बीच टूल किट का वितरण किया.
Also Read : चौसा श्मशान घाट के विकास का रास्ता साफ, भूमि विवाद का हुआ समाधान
कल्याणकारी योजनाओं की भी दी गयी जानकारी
श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग की ओर से मेले में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सम्मान राशि के चेक भी वितरित किये गये. कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर भभुआ विधायक भरत बिंद, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, जिला नियोजन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया हरितालिका तीज, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए