कैमूर के वंशीखोह जलप्रपात और तेल्हार कुंड में ईको-पर्यटन विकास कार्यों का मंत्री ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

विकास कार्यों का जायजा लेते मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर के प्राकृतिक स्थलों वंशीखोह जलप्रपात और तेल्हार कुंड में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्यों का बिहार के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने निरीक्षण किया. उन्होंने पर्यटकीय सुविधाओं, सड़क निर्माण और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया.

विज्ञापन

Kaimur News : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने रविवार की देर शाम तक कैमूर वन प्रमंडल, भभुआ अंतर्गत वंशीखोह जलप्रपात और तेल्हार कुंड में चल रहे ईको-पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

वंशीखोह में पर्यटकीय सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वंशीखोह जलप्रपात में पर्यटकों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि कैमूर के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को बेहतर तरीके से विकसित कर पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाया जाना आवश्यक है.

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वंशीखोह आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय की समुचित एवं सुदृढ़ व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित की जाए.

वंशीखोह तक सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश

मंत्री ने वंशीखोह जलप्रपात तक पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

निरीक्षण के दौरान वन संरक्षक, वन्यप्राणी अंचल, पटना सत्यजीत कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, कैमूर वन प्रमंडल, भभुआ संजीव रंजन सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

तेल्हार कुंड में विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

वंशीखोह के निरीक्षण के बाद मंत्री तेल्हार कुंड पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे ईको-पर्यटकीय विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

Also Read : भभुआ नगर प्रशासन का अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश - सड़क आम लोगों के लिए, दुकान नहीं बनाने देंगे

गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश

मंत्री ने तेल्हार कुंड में चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटकीय स्थलों के विकास में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही, कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाए.

Also Read : चैनपुर में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े, उपभोक्ताओं पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना

ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

मंत्री के निरीक्षण से कैमूर के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है. वंशीखोह और तेल्हार कुंड जैसे स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जिले में ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है.

Also Read : नुआंव में सवर्ण महासंपर्क अभियान के तहत वाहन पदयात्रा, 19 सितंबर के कार्यक्रम में जुटने की अपील

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन