कैमूर: मोहनिया में मवेशी तस्करी पर कार्रवाई, टोल प्लाजा का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रक पकड़ा, मवेशी बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद मवेशी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के मोहनिया में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एनएच-19 पर एक ट्रक से 26 मवेशियों को अमानवीय तरीके से लदे हुए बरामद किया गया है. पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा, हालांकि चालक फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-19 स्थित समेकित चेकपोस्ट से एक ट्रक पर लदे 26 मवेशियों को बरामद किया है. पुलिस की घेराबंदी के दौरान चालक टोल प्लाजा का बूम तोड़कर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन ट्रक को पकड़ लिया गया. हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर शुरू हुई वाहन जांच

मोहनिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दक्षिणी परिवहन चेकपोस्ट के रास्ते एक ट्रक में मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने एनएच-19 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान सासाराम से वाराणसी की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया.

टोल प्लाजा का बूम तोड़कर भागने की कोशिश

पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा. इस दौरान उसने टोल प्लाजा का बूम तोड़कर निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और ट्रक को पकड़ लिया. चालक ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया.

26 मवेशी अमानवीय तरीके से लदे मिले

ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि उसमें 26 मवेशियों को बर्बर तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था. सभी मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर ट्रक समेत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 26 मवेशियों से लदे ट्रक को जब्त किया गया है. प्रारंभिक जांच में मवेशियों को बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने की बात सामने आई है. फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन