दवा दुकानों पर रहा बंदी का असर, इमरजेंसी सेवा चालू

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन बिहार प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को पहले दिन कैमूर जिले में भी इमरजेंसी छोड़ दवा की सभी खुदरा व थोक दुकानें बंद रहीं. हालांकि, पूर्व में भभुआ शहर के दवा व्यवसायियों ने प्रदेश नेतृत्व पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 22, 23 व 24 जनवरी को सभी […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन बिहार प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को पहले दिन कैमूर जिले में भी इमरजेंसी छोड़ दवा की सभी खुदरा व थोक दुकानें बंद रहीं. हालांकि, पूर्व में भभुआ शहर के दवा व्यवसायियों ने प्रदेश नेतृत्व पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 22, 23 व 24 जनवरी को सभी दवा दुकानों को खोले रखने का एलान किया था. एलान के बाद बुधवार को सुबह आठ बजे तक शहर की अधिकतर दवा दुकानें खुल चुकी थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन, फिर प्रदेश नेतृत्व के मान मनौव्वल और कैमूर जिला इकाई द्वारा दवा दुकानों को बंद कराये जाने के बाद शहर में खुली दवा दुकानें स्वतःस्फूर्त बंद हो गयीं.
लेकिन, दवा व्यवसायी संघ ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए शहर में तीन दवा दुकानों को इमरजेंसी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खुला रखा, जहां दवा के लिए बुधवार को लोग आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आये.
इधर, दवा संघ नगर इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व सचिव प्रमोद कुमार लक्की ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के देर से मिली सूचना के चलते बुधवार को एक आपातकालीन बैठक कर शहर की भी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय हुआ.
लेकिन, नेतृत्व के इच्छानुसार इमरजेंसी दवाओं के लिये बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को शहर में सदर अस्पताल के समीप स्थित सुशील मेडिकल हॉल, चौक बाजार स्थित अलियार राम गंगाराम मेडिकल स्टोर व जयप्रकाश चौक स्थित जानकी मेडिकल हॉल को खुला रखा गया है.
ताकि, लोग जरूरत की दवाएं इन दवा दुकानों से खरीद सके. बुधवार को शहर की भी दवा दुकानों के बंद हो जाने से इन खुले मेडिकल स्टोरों पर मरीजों और उनके तीमारदारों की काफी भीड़ हुई और लोग दवा के लिये धक्का मुक्की तक करते नजर आये. उधर, दवा दुकानों के बंद रहने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी कमर कस कर तैयार है.
इधर, इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में ओपीडी व इमरजेंसी में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध करायी गयी है. जो दवा नहीं मिल रही है उसे निजी क्लि‍निकों के मेडिकल स्टोर से उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है.
प्रदेश संघ के मान मनौव्वल के बाद शहर के दवा व्यवसायि‍यों ने भी आठ बजे के बाद दुकानें कीं बंद
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन