बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, छह घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : भभुआ-सोनहन सड़क पर सोमवार को सिकरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार को बचाने में सवारियों से लदी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. ऑटो के अचानक पलटने से इसमें सवार महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटकरा […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : भभुआ-सोनहन सड़क पर सोमवार को सिकरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार को बचाने में सवारियों से लदी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. ऑटो के अचानक पलटने से इसमें सवार महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी कैलाश बिंद की पत्नी भागीरथी देवी, कमलेश राम की पत्नी उर्मिला देवी, 70 वर्षीय शिवपूजन राम, हीरा चौबे की पत्नी पार्वती देवी तथा सोनहन थाना क्षेत्र के धरावार गांव निवासी नवल किशोर गुप्ता की पत्नी विमला देवी बतायी जाती हैं. घटना के बारे में घायलों ने बताया है कि कटकरा गांव से एक ऑटो में करीब आठ लोग सवार होकर भभुआ आ रहे थे.
इसी दौरान रास्ते में सिकरा मोड़ के समीप एक बाइक सवार तेज रफ्तार में अचानक ऑटो के सामने आ गया. बाइक सवार को बचाने में ऑटो ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक ली ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन