गुरु पूर्णिमा पर सुखमनी साहब के पाठ का हुआ आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : जगत गुरु श्री गुरु नानक देवजी महाराज का 550वां पावन प्रकाशोत्सव के उपलब्ध में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर जी महाराज भभुआ में मंगलवार को सुखमनी साहब का पाठ किया गया. पांच वाणी का पाठ कर शब्द कीर्तन अरदास प्रसाद का भी वितरण किया गया. गुरुद्वारा के अध्यक्ष जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : जगत गुरु श्री गुरु नानक देवजी महाराज का 550वां पावन प्रकाशोत्सव के उपलब्ध में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर जी महाराज भभुआ में मंगलवार को सुखमनी साहब का पाठ किया गया. पांच वाणी का पाठ कर शब्द कीर्तन अरदास प्रसाद का भी वितरण किया गया. गुरुद्वारा के अध्यक्ष जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह खालासा ने बताया कि प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश यानी जन्म उस समय हुआ, जब कलियुग का आरंभ होनेवाला था.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके अलावे उनके बार में कई विस्तृत जानकारी दिये गये. कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन मंगलवार को देव दीपावली भी मनाया गया. वहीं, इस मौके पर हरजीत कौर, बाबा गुरुचंद सिंह, रबैल सिंह, हाकिम सिंह, रमेश अग्रेवाल, सुभाष अग्रवाल, राजू जायसवाल, नरेंद्र आर्य अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन