शहर से हटाये जा रहे हैं आवारा जानवर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ सदर : शहर का हृदय स्थल एकता चौक, कचहरी रोड, जेपी चौक, सब्जी मंडी हो या फिर पटेल चौक हर कहीं पर आवारा पशुओं का आंतक कुछ ऐसा कि आम आदमी का कब रास्ता बदलना पड़े कुछ पता नहीं. अक्सर एकता चौक से सब्जी मंडी के बीच लगने वाला जाम इन्हीं पशुओं की मस्ती […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : शहर का हृदय स्थल एकता चौक, कचहरी रोड, जेपी चौक, सब्जी मंडी हो या फिर पटेल चौक हर कहीं पर आवारा पशुओं का आंतक कुछ ऐसा कि आम आदमी का कब रास्ता बदलना पड़े कुछ पता नहीं. अक्सर एकता चौक से सब्जी मंडी के बीच लगने वाला जाम इन्हीं पशुओं की मस्ती के कारण लगता है. जबकि शहर के आसपास क्षेत्र में पड़ने वाले खेतों के किसानों की मेहनत पर एक ही रात में पानी फेरना तो इन बेख़ौफ़ आवारा पशुओं के लिए मामूली सी बात बनी हुई है.
लेकिन, शहर के सड़कों व गली मोहल्लों में फैले इन आवारा पशुओं से शहर वासियों को छुटकारा दिलाने के लिए डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने सभी आवारा पशुओं को हटाने का निर्देश दिया गया है. डीएम के आदेश पर नगर पर्षद की टीम द्वारा शहर से आवारा पशुओं को हटाने की कवायद शुरू कर दी गयी.
इधर, नप के सिटी मैनेजर इसराफिल अंसारी ने इस संबंध में बताया कि शहर से आवारा पशुओं को हटाने के लिए नप प्रयासरत हैं. शहर के सभी सड़कों से आवारा पशुओं को हटाते हुए उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कराया जायेगा. वर्तमान में शहर में बेतहाशा बढ़ रही आवारा पशुओं की भीड़ को देखते डीएम ने उन्हें शहर से हटाने का आदेश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




