शराब के नशे में धुत पति को भिजवाया जेल

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया : शराब पीने और बेचने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को शराबबंदी के बाद जेल भेजा. लेकिन] मोहनिया शहर में बुधवार की रात कुछ अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां शराब के नशे में धुत पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करना महंगा पड़ा. पत्नी ने शराबी पति को स्थानीय पुलिस को सूचना […]

विज्ञापन

मोहनिया : शराब पीने और बेचने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को शराबबंदी के बाद जेल भेजा. लेकिन] मोहनिया शहर में बुधवार की रात कुछ अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां शराब के नशे में धुत पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करना महंगा पड़ा. पत्नी ने शराबी पति को स्थानीय पुलिस को सूचना देकर जेल भिजवा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मोहनिया भभुआ पथ स्थित वार्ड नंबर 15 में एक किराये के मकान में रह रहे दुर्गावती थाना क्षेत्र के ढडहर गांव निवासी स्वर्गीय लालबहादुर तिवारी के पुत्र ऋषिकेश तिवारी शराब के नशे में धुत होकर अपने पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. पति द्वारा मारपीट करते देख पत्नी हो हल्ला मचानी शुरू कर दी. मगर, बचाव के लिए अगल बगल से कोई व्यक्ति वहां नहीं आया.
जब शराबी पति अपने हरकतों से बाज नहीं आया, तब पत्नी रागिनी देवी ने अपने मोबाइल से मोहनिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाये. जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने शराबी पति की ब्लड व यूरिन की जांच की.
इसके बाद चिकित्सकों ने उसके द्वारा शराब सेवन करने की पुष्टि की. गिरफ्तार शराबी पति के साला भभुआ नगर क्षेत्र के वार्ड 19 निवासी विश्वजीत तिवारी ने अपने बहनोई गिरफ्तार ऋषिकेश तिवारी के विरुद्ध मोहनिया थाने में एफआइआर आर दर्ज करायी है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामवृद्ध प्रसाद ने बताया कि शराबी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया गया. जांच में पति द्वारा शराब सेवन करने की पुष्टि हुई है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन