आर्टिकल 370 : वामपंथी दलों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : केंद्रीय सरकार द्वारा कश्मीर में लागू धारा 370 के समाप्त करने की घोषणा के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय में भाकपा माले सहित अन्य वामपंथी पार्टियों द्वारा शहर के विभिन्न पथों पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रतिरोध मार्च शहर के बेलवतिया पोखरा से होते हुये एकता चौक पर पहुंचे. जहां नुक्कड़ सभा में […]

विज्ञापन

भभुआ : केंद्रीय सरकार द्वारा कश्मीर में लागू धारा 370 के समाप्त करने की घोषणा के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय में भाकपा माले सहित अन्य वामपंथी पार्टियों द्वारा शहर के विभिन्न पथों पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रतिरोध मार्च शहर के बेलवतिया पोखरा से होते हुये एकता चौक पर पहुंचे. जहां नुक्कड़ सभा में बोलते हुये वक्ताओं ने कहा कि धारा 370 की समाप्ति लोकतंत्र और संविधान पर हमला है. इस कदम से शांति की जगह असंतोष फैलेगा.
अलगाववादी ताकतें और मजबूत होगीं. वक्ताओं ने धारा 370 को फिर से बहाल करने, गिरफ‍्तार किये गये सभी नेताओं को रिहा करने आदि का भी मांग किया. प्रतिरोध मार्च में माले के विजय सिंह यादव, भाकपा के बिगू शर्मा, माकपा के रंगलाल पासवान सहित दुखी राम, बब्बन सिंह, लुटावन प्रसाद, तारा देवी, पिंटू राम सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन