गोलगप्पा छानने में लगी आग दंपती सहित तीन लोग झुलसे
Updated at : 10 May 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ सदर : शहर के वार्ड संख्या 21 स्थित बहेलियान टोले में गुरुवार को गोलगप्पा छानने के दौरान एक घर में गैस सिलिंडर से आग लग गयी.आग लगने से पूरा मकान धू धू कर जल गया और इसकी चपेट में आकर दंपती सहित उनकी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी है, जिन्हें इलाज के लिये […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : शहर के वार्ड संख्या 21 स्थित बहेलियान टोले में गुरुवार को गोलगप्पा छानने के दौरान एक घर में गैस सिलिंडर से आग लग गयी.आग लगने से पूरा मकान धू धू कर जल गया और इसकी चपेट में आकर दंपती सहित उनकी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी है, जिन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, मौके पर टाउन थाने से दमकल भी पहुंचा.
लेकिन,आग लगने से मकान में रखे 20 हजार नकद सहित लाखों का सामान भी जल कर खाक हो गया और घर से कुछ भी नहीं बचाया जा सका. आग लगने के संबंध में बहेलियान टोला के रहनेवाले बब्बन सिंह के मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहे और सदर अस्पताल में इलाजरत विकास गुप्ता ने बताया कि, सुबह करीब नौ बजे अपने घर में वह गैस चूल्हे पर गोलगप्पा छान रहे थे.
इसी दौरान गैस की आग कड़ाही में छन रहे गोलगप्पे के तेल से जा मिली और देखते ही देखते तेल की आग ने विकराल रूप ले लिया. हालांकि,आग लगते ही उन्होंने और उनकी पत्नी नंदनी देवी ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन,आग की लपट बढ़ती गयी और आग बुझाने में वह और उनकी पत्नी सहित बेटी नैना कुमारी आग से झुलस गयी. इधर, मकान से आग की लपटें उठते देख टोले के लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया.
लेकिन,आग और विकराल रूप लेती गयी. सूचना पर दमकल पहुंचा. तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. लेकिन,आग से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. टोले के कुछ लोगों का कहना था कि,अगर घरों से निकाले गये पाइप के पानी से आग को काबू में नही किया जाता, तो आग टोले के अन्य घरों तक पहुंच सकती थी और तब घनी आबादी होने के चलते हादसा और भी बड़ा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




