भागलपुर सेंट्रल जेल की महिला कक्षपाल की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 23 Apr 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर सेंट्रल जेल की महिला कक्षपाल की इलाज के दौरान मौत

भभुआ सदर : भागलपुर सेंट्रल जेल में पदस्थापित एक महिला कक्षपाल की सोमवार को इलाज के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृत महिला कक्षपाल भभुआ थाना क्षेत्र के कुडासन गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम सिंह की पत्नी प्रभावती देवी बतायी जाती है. इस संबंध में मृत कक्षपाल के बेटे राजकुमार सिंह ने बताया […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : भागलपुर सेंट्रल जेल में पदस्थापित एक महिला कक्षपाल की सोमवार को इलाज के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृत महिला कक्षपाल भभुआ थाना क्षेत्र के कुडासन गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम सिंह की पत्नी प्रभावती देवी बतायी जाती है.

इस संबंध में मृत कक्षपाल के बेटे राजकुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां काफी दिन से शुगर और पथरी के रोग से ग्रसित थी और उनका इलाज चल रहा था. सोमवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. लेकिन, सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया. इधर, रेफर किये जाने के बाद परिजन महिला कक्षपाल को वाराणसी लेकर जा रहे थे
. लेकिन, बीच रास्ते यूपी के चंदौली के समीप उनकी मौत हो गयी. मृत होने के बाद पुनः महिला कक्षपाल के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कर उनके साथ आये परिजनों को सौंप दिया गया. पता चला है कि महिला कक्षपाल काफी दिनों से भागलपुर केंद्रीय कारा में तैनात थी और अभी 12 साल उनकी सर्विस बाकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन