किसानों के साथ धांधली संघर्ष मोर्चा नहीं करेगा बर्दाश्त

Updated at : 07 Mar 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के साथ धांधली संघर्ष मोर्चा नहीं करेगा बर्दाश्त

चांद : प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी गांव में किसान संघर्ष मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विजय शंकर उपाध्याय व देखरेख अर्जुन सिंह कुशवाहा ने की. बैठक में विस्तार से सुखाड़ योजना व किसानों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा की गयी . बैठक को किसान संघर्ष मोर्चा के रामचंद्र […]

विज्ञापन

चांद : प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी गांव में किसान संघर्ष मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विजय शंकर उपाध्याय व देखरेख अर्जुन सिंह कुशवाहा ने की. बैठक में विस्तार से सुखाड़ योजना व किसानों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा की गयी

. बैठक को किसान संघर्ष मोर्चा के रामचंद्र सिंह व अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सूखा राहत में चांद प्रखंड का चयन किया गया था. इसमें कटौती करके सरकार द्वारा राशि किसानों को भेजी जा रही थी. इस मामले को किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी थी.
उसमें किसानों की जीत हुई है. कटौती की गयी राशि को सरकार पुनः वापस कर रही है और अब किये गये एक हजार 600 आवेदन को भी किसानों को राहत दिया जाना शुरू हो गया है. किसानों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री सम्मान योजना, डीजल अनुदान, फसल बीमा योजना आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में दाखिल खारिज, एलपीसी में हो रहे किसानों के साथ धांधली और रिश्वत का मुद्दा भी उठा. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि किसानों से इस संबंध में आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. किसानों के साथ हो रहे लूटपाट को अब बर्दाश्त संघर्ष मोर्चा नहीं करेगा. किसान संघर्ष मोर्चा के नोडल अधिकारी सुधीर कुमार दुबे, विपिन कुमार, सुहेल अंसारी, श्याम बिहारी सिंह, हरि नारायण सिंह ने मोर्चा को गांव स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया. मौके पर किसान शमशेर बहादुर सिंह, शतानंद सिंह, आत्मा साह, लल्लन सिंह, गंगा सिंह, सागर सिंह, सुभाष सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, बसावन सिंह व किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन