किशोरी को अगवा करने के मामले में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव निवासी व आरोपित रामामुनी चौधरी को शादी की नियत से किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को पुलिस ने सोमवार को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया. गौरतलब है कि आरोपित युवक ने भभुआ […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव निवासी व आरोपित रामामुनी चौधरी को शादी की नियत से किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को पुलिस ने सोमवार को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया. गौरतलब है कि आरोपित युवक ने भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव निवासी एक किशोरी को बीते पांच अगस्त को शादी की नियत से अगवा कर लिया था. इस मामले को लेकर किशोरी के पिता द्वारा भभुआ थाने में युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस अधिकारी अंबिका यादव ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर युवक और किशोरी को बरामद किया. पुलिस द्वारा किशोरी को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद 164 का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया. वहीं, आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन