ePaper

झारखंड: कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे चार लोगों की मौत, तीन गंभीर, सभी बिहार के रहने वाले

Updated at : 21 Dec 2023 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे चार लोगों की मौत, तीन गंभीर, सभी बिहार के रहने वाले

हजारीबाग में कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है. सभी बिहार के रहने वाले थे.

विज्ञापन

Jharkhand News: हजारीबाग कटकम दाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज में सात लोग बुधवार की रात कोयले की अंगीठी जलाकर सोये थे. ठंड के कारण उन्होंने अंगीठी जलाकर दरवाजा बंद कर लिया था, लेकिन सुबह उठे ही नहीं. सुबह जब देर होने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो, बगल के लोगों ने आवाज लगाई. फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो, लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. लोगों ने पाया कि सभी बेहोश पड़े हैं. जिसके बाद सभी को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं. सभी किसी कंपनी के सेल्स बॉय के रूप में काम करते हैं, जो प्रोडक्ट को घूम घूम कर बेचते थे. इसी सिलसिले में वे झारखंड के हजारीबाग जिला पहुंचे थे.

undefined

किराये के मकान में रहते थे सभी

घटना हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की है, जहां बिहार के 7 युवक किराये के मकान में रहते थे. सातों युवक नेटवर्किंग और प्रोडक्ट बेचने का काम करते थे और एक साथ रहते थे. मरने वालों में राकेश कुमार, अरमान अली, अखिलेश कुमार और प्रिंस कुशवाहा शामिल हैं. कटकमदाग पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा है.

undefined

मकान मालिक ने क्या बताया

मकान मालिक राहुल कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह जब कमरे से कोई नहीं निकल रहा था, तो हमने कमरे को खोलने के लिए आवाज दिया. कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा को तोड़कर अंदर गया तो देखा कि सभी लोग बेहोश पड़े हुए हैं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. तीन लोग जीवित थे, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. शहर के आरोग्यम अस्पताल में तीनों युवक रोहित कुमार, राकेश कुमार और सलमान का इलाज चल रहा है.

कोयला जलाकर सोने से क्यों हो जाती है मौत

हर साल ठंड में इस तरह के हादसे होते हैं. हर बार लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है कि कोयले की अंगीठी बंद कमरे में नहीं जलाएं, इससे जान को खतरा है. फिर भी हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे. अभी तो ठंड की शुरुआत है, ऐसे में प्रभात खबर भी आप लोगों से अपील करता है कि कमरे में कोयला जलाकर न सोए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोयला जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस निकलती है. ये गैस स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिरकारक है. इन विषाक्त गैसों के प्रभाव से लोग कोमा में जा सकते हैं. इतना ही नहीं कोयले के जलने से निकलने वाला कार्बन मोनोऑक्साइड सांस के माध्यम से हमारे ब्लड में मौजूद हीमोग्लोबिन में मिल जाता है और कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है. यह हमारे शरीर में रक्त की ऑक्सीजन-वहन क्षमता को कम करता देता है. जिससे हमारे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और दम घुटने से मौत हो जाती है. यही कारण है कि कोयला जलते एक बंद कमरे में न सोने की सलाह दी जाती है.

Also Read: झारखंड: बाइक समेत डायवर्सन से गड्ढे में गिरने के कारण दो लोगों की मौत, परीक्षा देने जा रहे थे रांची
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन