रतनी में सर्पदंश से महिला की गयी जान
शकुराबाद थाना क्षेत्र के गननकुरा गांव में सोमवार की रात विषैला सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गयी. मृत्तका गननकुरा गांव निवासी सोमर बिन्द की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी बताई जाती है.
रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के गननकुरा गांव में सोमवार की रात विषैला सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गयी. मृत्तका गननकुरा गांव निवासी सोमर बिन्द की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी बताई जाती है. ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार उसके घर में विगत दो दिनों से विषैला सांप नजर आ रहा था लेकिन वह लोग सावन माह में भगवान शिव का गले का हार समझ कर उसे छोड़ दिया और उसे नहीं मारा. सोमवार की रात जब उक्त महिला अपने कमरे में सोई हुई थी तभी विषैले सांप ने डस लिया जिससे महिला की मौत हो गई. महिला के दो बच्चे हैं. परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए