जहानाबाद में 8 जुलाई तक चलेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, अधिकारियों-कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

भ्रष्टाचार मुक्त को लेकर शपथ लेते अधिकारी.
Jehanabad News : 5 जुलाई को सतर्कता विषयक व्याख्यान, 6 जुलाई को पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 7 जुलाई को निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से लोगाें को किया जाएगा सतर्क.
Jehanabad News : बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में अधिकारियों एवं कर्मियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली. अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार सिन्हा ने सभी को शपथ दिलाई.
लोक सेवक के रूप में कार्य करने का लिया संकल्प
शपथ के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे. साथ ही सभी कार्यों में संबंधित कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखेंगे. उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि न तो स्वयं किसी प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल होंगे और न ही उसका समर्थन करेंगे. संगठन और समाज में ईमानदारी एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे .
जहानाबाद की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक किया
अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ 2 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है. यह अभियान 8 जुलाई तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया.
कल सभी प्रखंडों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को सभी प्रखंड, अंचल, थाना एवं पंचायत स्तर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 5 जुलाई को सतर्कता विषयक व्याख्यान, 6 जुलाई को पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 7 जुलाई को निबंध प्रतियोगिता तथा 8 जुलाई को सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.
लोगों को सतर्क रहने से ही भ्रष्टाचार मुक्त होगा समाज
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह भ्रष्टाचार मुक्त शासन, ईमानदार कार्य संस्कृति और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक सतर्क रहेगा, तभी भ्रष्टाचार मुक्त समाज का लक्ष्य साकार हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










