आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 11:09 PM
बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आरबीआइ के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया.
घोसी. बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आरबीआइ के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक ने बताया कि 24 से 28 फरवरी तक आरबीआइ के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह चल रहा है. उन्होंने बताया कि आरबीआइ के द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह में मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय घोसी में आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, फ्रॉड, बचत एवं आपातकालीन के बारे में बताया गया. प्रशिक्षक ने बताया कि वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक कदम महिलाओं को वित्तीय रुप से सशक्त बनाना है. प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शबाना परवीन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई. प्रशिक्षक में आरबीआइ के आरसीटी डायरेक्टर नागेश्वर कुमार, सीएलएफ प्रशिक्षक अरमान असरफ, अजय कुमार, पुष्पांजली कुमारी, एफएलसीसी अभय कुमार शामिल थे. इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका गायत्री कुमारी, स्नेहलता एवं वीणा कुमारी समेत कई आंगनबाड़ी सेविका प्रशिक्षण में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










