मंदिर की दान पेटी तोड़कर हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रोफेसर कॉलोनी के समीप मां अष्टभुजी मंदिर के दरवाजा का ताला तोड़कर दो हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रोफेसर कॉलोनी के समीप मां अष्टभुजी मंदिर के दरवाजा का ताला तोड़कर दो हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोरों ने मंदिर के दान पेटी को तोड़कर 2000 रुपए नकद गायब कर दिया. बताते चलें कि अष्टभुजी मंदिर में लगातार तीसरी बार चोरों ने शुक्रवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया है और दान पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे एक महीना का नकद सहित दुकानदार का भी सामान चोरी कर ले भागा. घटना की जानकारी शनिवार की अहले सुबह उस समय हुई, जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ था. घटना की जानकारी मन्दिर कमेटी को दी गई. इसके बाद कमेटी के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली. चोरी की जानकारी पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें दो युवकों को चोरी करते देखा गया है. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन