Jehanabad : खाद छींटने गये अधेड़ की करेंट की चपेट में आने से गयी जान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : खाद छींटने गये अधेड़ की करेंट की चपेट में आने से गयी जान

केऊर पंचायत अंतर्गत गंभीरगंज गांव में बुधवार को हादसे में 55 वर्षीय रामवचन मांझी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रामवचन मांझी अपने धान के खेत में खाद डाल रहे थे.

विज्ञापन

हुलासगंज. केऊर पंचायत अंतर्गत गंभीरगंज गांव में बुधवार को हादसे में 55 वर्षीय रामवचन मांझी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रामवचन मांझी अपने धान के खेत में खाद डाल रहे थे. इसी दौरान खेत में मोटर चलाने के लिए ले जाया गया बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था जिसे मृतक नहीं देख पाया. खाद छिड़कते समय वह उस तार के संपर्क में आ गया और करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह छटपटाने लगे. बगल के खेत में काम कर रहे किसानों ने घटना को देखा और किसी तरह उसे बाहर निकाला तुरंत इलाज के लिए खुदागंज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी. घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा-माले के प्रखंड सचिव प्रभात कुमार, विजय विंद समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन