जहानाबाद एसपी ने यातायात थाने का किया निरीक्षण, सुगम आवागमन को लेकर दिये निर्देश
निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण करते एस पी | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद एसपी ने यातायात थाने का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और निर्माणाधीन महिला बैरक के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
Jehanabad News : जहानाबाद एसपी कोटा किरण कुमार ने रविवार को यातायात थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की. शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, नियमित वाहन जांच और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.
आपके शहर में
दुर्घटना मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
एसपी ने दुर्घटना से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने और विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जहानाबाद पुलिस सुरक्षित यातायात और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
150 महिला बैरक के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन 150 महिला बैरक के स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत संबंधित पदाधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
निर्माण में देरी पर समयबद्ध काम पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्माण कार्य में हुई देरी की समीक्षा की. उन्होंने निर्माण एजेंसी को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये. साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए