जहानाबाद में ट्रेन से उतर गए यात्री, सीट पर छूटा बैग गया जंक्शन पहुंचा; RPF ने लौटाया
बैग को लौटाते हुए आरपीएफ के जवान | Prabhat Khabar Network
जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान जहानाबाद स्टेशन पर छूट गया था. गया जंक्शन पर RPF ने ऑपरेशन अमानत के तहत बैग को सुरक्षित बरामद कर यात्री को सौंप दिया, जिससे यात्री ने राहत की सांस ली.
Gaya RPF Operation Amanat : ऑपरेशन अमानत के तहत गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे हुए एक यात्री के सामान से भरा बैग को सकुशल बरामद कर पूरी सुरक्षा के साथ उनके सुपुर्द कर दिया है, जिससे यात्री ने राहत की सांस ली है.
आपके शहर में
जनशताब्दी एक्सप्रेस में छूटा था बैग
यह पूरी घटना 12365 जनशताब्दी एक्सप्रेस से जुड़ी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से रेल मदद के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता दिनकर कुमार शासी, जो नालंदा के रहने वाले हैं, ने अपनी समस्या साझा की.
जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन खुलने से छूटा सामान
शिकायतकर्ता पटना से रांची की यात्रा कर रहे थे और कुछ जरूरी सामान लेने के लिए वे जहानाबाद स्टेशन पर नीचे उतरे थे, इसी दौरान अचानक ट्रेन खुल गई और उनका अमेरिकन टूरिस्टर कंपनी का नीले रंग का पिट्ठू बैग कोच संख्या डी-15 की सीट संख्या 19 पर ही छूट गया.
Also Read : गया जी : गुरुआ में छात्रों की पसंद बने गणित शिक्षक चंदन कुमार, स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक का मिला सम्मान
गया जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा बैग सुरक्षित रखना
शिकायत मिलने के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सउनि रामसेवक ने यात्री से संपर्क किया. इसके बाद जैसे ही ट्रेन गया जंक्शन पहुंची, आरपीएफ के आरक्षी अजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोच से उस बैग को उतारकर आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित रख लिया.
यात्री को सही-सलामत सौंपा गया सामान
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित यात्री खुद गया आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका बैग उन्हें सही-सलामत सौंप दिया गया, जिस पर यात्री ने आरपीएफ टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए