पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी 19 लोगों की समस्याएं, ऑन द स्पॉट समस्या सुनने के बाद मामलों के निष्पादन के लिए दिया निर्देश
जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुनते एस पी | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार लगाकर 19 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
फोटो- जहानाबाद. एसपी कोटा किरण कुमार ने बुधवार को अपने कक्ष में जनता दरबार लगाया जिसमें विभिन्न प्रकार की शिकायतें लेकर पहुंचे 19 लोगों की समस्याएं सुनकर उसके निदान के लिए संबंधित थाना और पुलिस पदाधिकारी से बात की. उन्होंने पीड़ित लोगों को बताया कि उनकी समस्या का जल्द निदान किया जाएगा इसके लिए वह संबंधित थाना और पदाधिकारी से बात कर चुके हैं. जनता के साथ विश्वास और संवाद स्थापित करना है उनका मकसद एसपी के पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में जिले के आमलोग शिकायतें लेकर पहुंचे थे. एसपी ने सभी 19 लोगों की शिकायतें इत्मीनान से सुनी और उसके समाधान के लिए संबंधित थाने तथा पदाधिकारी से ऑन द स्पॉट बात की. एसपी के जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से लोग अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए थे. इनमें किसी केस में अब तक गिरफ्तारी न होना, किसी केस में कुर्की जब्ती की कार्रवाई में विलंब होना तो किसी केस में झूठे मामले में फंसा देने की शिकायत सहित विभिन्न शिकायतों के साथ लोग पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में पहुंचे थे. जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर एसपी ने दिया जोर एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनका मुख्य मकसद जनता की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ उनसे संवाद स्थापित करना और उनका विश्वास जीतना है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद की पुलिस यहां की जनता की सेवा के लिए है और अगर किसी को किसी कार्य में दिक्कत होती है तो वह संबंधित थाने में जाकर वहां के थाना प्रभारी से बात करें. इसके बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह निर्धारित समय पर आयोजित जनता दरबार में आकर मुझसे मिले.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए