जहानाबाद: शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार; अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 75 लीटर देसी शराब बरामद व 365 किलो जावा महुआ नष्ट, 31 गिरफ्तार
शराब के अड्डे से बरामद कर शराब लाठी पुलिस | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद पुलिस ने शराब के अड्डों पर छापेमारी कर 75 लीटर देसी शराब और 365 किलो जावा महुआ नष्ट किया. इस कार्रवाई में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Jehanabad News: जिले में मद्यनिषेध कानून के सख्त अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जंगलों और दियारा इलाकों में चल रहे अवैध शराब निर्माण के कई अड्डों पर दबिश दी. पुलिस टीमों ने शराब बनाने की अवैध भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त एल्युमिनियम के तसले, गैस सिलेंडर, पाइप और अन्य उपकरण जब्त किए गए. इसके अलावा शराब तस्करों द्वारा जमीन के अंदर ड्रमों में छिपाकर रखा गया लगभग 365 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.
आपके शहर में
75 लीटर देसी शराब बरामद, 13 तस्कर व पियक्कड़ दबोचे गए
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान कुल 75 लीटर देसी शराब जब्त की गई:
- भेलावर थाना: भेलावर थाना पुलिस ने शराब के अड्डे पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद की.
- नगर थाना: नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 45 लीटर देसी शराब जब्त की.
शराब के अवैध कारोबार और सेवन के आरोप में पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ से मुन्ना कुमार, नालंदा जिले के लहेरी थाना अंतर्गत बिहार शरीफ निवासी मिस्टर कुमार, अरवल जिले के कुर्था थाना अंतर्गत मैन निवासी प्रमोद कुमार, पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी मोहम्मद अमन आलम व मोहम्मद सुल्तान और स्थानीय मलहचक निवासी मनीष मणि शामिल हैं. वहीं कल्प (ओपी) थाना पुलिस ने बुधन ताली निवासी अजीत यादव को शराब पीने के आरोप में पकड़ा है.
कड़ौना पुलिस ने हत्या के प्रयास में 3 को पकड़ा, 18 वारंटी जेल भेजे गए
शराब के साथ-साथ गंभीर आपराधिक मामलों और वारंटियों के खिलाफ भी पुलिस का डंडा चला:
- हत्या के प्रयास में गिरफ्तारी: कड़ौना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए सेवनन गांव से हरे राम महतो व अमन कुमार तथा मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया. इसी थाने की पुलिस ने शराब मामले में सेवनन निवासी सुशील मांझी को भी दबोचा.
- 18 वारंटी गिरफ्तार: विभिन्न थानों में दर्ज पुराने मामलों और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कुल 18 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ट्रैफिक चेकिंग में वसूला गया ₹81,500 जुर्माना
जिले भर में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, सीट बेल्ट और आवश्यक कागजात के बिना वाहन चलाने वाले चालकों से कुल ₹81,500 (इक्यासी हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए