जहानाबाद: भेलावर के प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशे में घुसा युवक, शिक्षक से किया दुर्व्यवहार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद जिले के भेलावर ओपी में एक असामाजिक तत्व ने शराब के नशे में प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया. इस घटना से बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Jehanabad News: जिले के काको प्रखंड अंतर्गत भेलावर ओपी/थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे एक असामाजिक तत्व द्वारा शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. विद्यालय परिसर में अचानक हुए इस हंगामे के कारण अध्ययनरत बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बलजोरी बीघा निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बलजोरी बीघा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में जबरन विद्यालय परिसर और क्लासरूम के पास पहुंच गया था. जब वहां मौजूद शिक्षक ने इसका विरोध किया और शांति बनाए रखने को कहा, तो वह उग्र होकर शिक्षक से उलझ गया और उनके साथ तीखा दुर्व्यवहार करने लगा. शिक्षकों और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी.

मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि: थानाध्यक्ष (कोट)

"सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर आरोपी सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया. अस्पताल में कराई गई चिकित्सीय जांच में उसके शराब के नशे में होने की विधिवत पुष्टि हुई है. आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा विद्यालय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है." ललित कुमार, थानाध्यक्ष, भेलावर

स्थानीय ग्रामीणों में रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग

विद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान में शराब के नशे में घुसकर शिक्षक के साथ बदसलूकी की घटना को लेकर स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों के आसपास असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर पूरी तरह रोक लगाई जाए तथा विद्यालयों में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित किया जाए.

Also Read: 12 आपराधिक मुकदमे, वर्षों से फरार... जहानाबाद में STF ने कुख्यात सुबोध को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन