बिजली चोरों पर जहानाबाद पुलिस का शिकंजा, ट्रांसफॉर्मर का तेल और तार चोरी रोकने को बना संयुक्त प्लान

Author Ashwini kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मियों के साथ बैठक करते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में बिजली उपकरणों और ट्रांसफार्मर तेल की बढ़ती चोरी को रोकने के लिए पुलिस और बिजली विभाग ने कमर कस ली है. संयुक्त रणनीति के तहत संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में ट्रांसफॉर्मर का तेल, बिजली के तार और अन्य विद्युत उपकरणों की बढ़ती चोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस और बिजली विभाग ने संयुक्त रणनीति बनाई है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र में आयोजित बैठक में दोनों विभागों के अधिकारियों और फील्ड कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की.

विज्ञापन

चोरी प्रभावित इलाकों की हुई समीक्षा

बैठक में उन क्षेत्रों की समीक्षा की गई, जहां ट्रांसफॉर्मर से तेल, तार और अन्य विद्युत उपकरणों की चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. संबंधित क्षेत्रों के लाइनमैन से घटनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर चोरी के तरीकों और रोकथाम के उपायों पर विचार किया गया.

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी रात्रि गश्त

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण ने निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाई जाए. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने और बिजली विभाग के साथ नियमित समन्वय बैठक करने के निर्देश भी दिए गए.

बिजली विभाग भी रहेगा सतर्क

बिजली विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल तार और उपकरण बदले जाएंगे. इसके अलावा चोरी की आशंका वाले कमजोर स्थानों की पहचान कर उनकी जानकारी पुलिस को समय पर उपलब्ध कराई जाएगी.

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना

बैठक के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि यदि रात के समय कोई व्यक्ति बिजली के तार काटता या सरकारी उपकरण ले जाता दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को सूचना दें. पुलिस ने कहा कि जनसहयोग और विभागीय समन्वय से ही सरकारी संपत्ति की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन