पटना-गया रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रूम पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर सेवनन और कडौना हॉल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया.

विज्ञापन

सेवनन-कडौना के बीच हुआ हादसा

मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के भेवड़ गांव निवासी अजय चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शंभू मजदूरी का काम करता था और किसी कार्य से पटना गया हुआ था. ट्रेन से घर वापस लौटने के दौरान सेवनन और कडौना के बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया.

भारी चोट लगने से मौके पर गयी जान

ट्रेन से गिरने के बाद शंभू कुमार को भारी चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद सुबह परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली. इसके बाद मृतक के रिश्तेदार विकास कुमार चौधरी और अन्य ग्रामीण खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की.

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

शंभू कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

ALSO READ : खेतों में बोरिंग और सिंचाई पर बंपर छूट: प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत किसानों को 55% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन