जहानाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, अलग-अलग मामलों में 14 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट में गिरफ्तारआरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान, एटीएम फ्रॉड, पॉक्सो एक्ट, और अवैध शराब के मामलों में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने, शराबबंदी का सख्ती से पालन कराने और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में 16 सितंबर को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग संगीन मामलों में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. वहीं, एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया है.

विज्ञापन

एटीएम फ्रॉड के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, नगर थाना पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत बेगूसराय निवासी निशांत तिवारी को गिरफ्तार किया है. वह पूर्व के एटीएम फ्रॉड के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पॉक्सो मामले में टेहटा से गिरफ्तारी

महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए टेहटा क्षेत्र के प्रिंस चौधरी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब बनाने और बेचने वाले दो गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ मखदुमपुर थाना पुलिस ने भी कार्रवाई की. पुलिस ने आजाद बिगहा गांव में छापेमारी कर शराब के निर्माण और बिक्री में कथित रूप से लिप्त उदल बिंद और गैना मांझी उर्फ नवलेश मांझी को गिरफ्तार किया.

नौ लोग शराब सेवन करते धराये

नगर, काको, कल्पा और सिकरिया थाना क्षेत्रों में चलाये गये जांच अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, मनोज कुमार, अमित पासवान, चन्ददीप यादव, कामदेव बिंद, रवि कुमार, राधेश्याम पासवान, कविन्द्र रविदास, रामाकांत मांझी और जयगोविन्द मोची को शराब सेवन करते पकड़ा गया.

एनबीडब्ल्यू वारंट में फरार आरोपित गिरफ्तार

परसबिगहा थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में फरार चल रहे अवधेश यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

दबिश के बाद एक अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार, लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के कारण एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिला पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन