नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा, विद्यार्थियों ने निभायी मुखिया से लेकर पंचायत सचिव तक की भूमिका

Updated:
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित आदर्श युवा ग्राम सभा में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई. उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की और समाधान भी सुझाए.

विज्ञापन

Jehanabad News : जवाहर नवोदय विद्यालय, मकपा के प्रांगण में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राम शरण चौधरी की अध्यक्षता में तथा अशोक कुमार, प्रवक्ता भूगोल, अनिल कुमार भारती, सामाजिक विज्ञान शिक्षक एवं हरि शंकर प्रसाद सिंह, सीसीए प्रभारी की देखरेख में आयोजित हुआ.

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने निभायी जनप्रतिनिधियों की भूमिका

कार्यक्रम के प्रारंभ में अनिल कुमार भारती ने सभी प्रतिभागियों का मुख्य अतिथि एवं उपस्थित शिक्षकों से परिचय कराया. आदर्श युवा ग्राम सभा के दौरान विद्यार्थियों ने मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव सहित ग्राम पंचायत से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की भूमिका निभायी.

मास्टर सुजीत कुमार, मास्टर गौरव कुमार, रुपाली कुमारी, बेसन, विराज, सृष्टि कुमारी, श्वेता कुमारी, अंशिका, जिया, आरुषि, अनु, शिखा सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं का प्रभावशाली ढंग से निर्वहन किया.

ग्राम सभा की कार्यवाही की मिली जानकारी

आदर्श युवा ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्राम स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया, ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा की बैठक, बैठकों की कार्यवाही, स्थानीय समस्याओं की पहचान और उनके समाधान की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों ने पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों और निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी समझा.

बेरोजगारी और महंगाई पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

कार्यक्रम के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा, गरीबी और महंगाई जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये. इन समस्याओं के संभावित समाधान को लेकर भी चर्चा की गयी. विद्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया.

युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राम शरण चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की भूमिका, पंचायत चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने, शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया.

नेतृत्व और जनभागीदारी का मिला अनुभव

आदर्श युवा ग्राम सभा के आयोजन से विद्यार्थियों को पंचायती राज एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला. साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में भी कार्यक्रम उपयोगी रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन