जहानाबाद में दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से कई घायल

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

जहानाबाद के पिंजोरा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए. गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद भेलावर थाना क्षेत्र के पिंजोरा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से कई महिला और पुरुष घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई.

पहले कहासुनी, फिर शुरू हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मन्नू यादव और उनके भाई दिलीप यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई.

ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव

मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

गांव में तनाव, पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है. सूचना मिलने पर भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है. आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


विज्ञापन
Baikunth Kumar

लेखक के बारे में

By Baikunth Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन