जहानाबाद, पटना गया NH22 पर रॉन्ग साइड से सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर से पिकअप की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
एनएच 22 पर नौरू गांव के समीप आमने-सामने टक्कर के बाद पिकअप और ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

एनएच 22 पर नौरू गांव के समीप आमने-सामने टक्कर के बाद पिकअप और ट्रैक्टर

पटना-गया एनएच 22 पर नौरू गांव के पास ट्रैक्टर और पिकअप की जोरदार टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जहानाबाद. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर नौरू गांव के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

रॉन्ग साइड से सड़क पार कर रहा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार गया की ओर से एक पिकअप जहानाबाद की तरफ आ रही थी. इसी दौरान नौरू गांव के पास एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से सड़क पार करने लगा. इसी बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पिकअप में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और पहले स्थानीय क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है.

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

यातायात नियमों की अनदेखी बन रही हादसों की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते. रॉन्ग साइड से वाहन चलाना और ओवरटेक की जल्दबाजी जैसी लापरवाहियां आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रही हैं. ग्रामीण सड़कों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक चढ़ने वाले वाहनों के कारण भी दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.


विज्ञापन
Sanjay Anurag

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन