एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस अलर्ट, वार्डवार स्पेशल सेल बनाकर रात में सायरन बाइक से गश्त शुरू

Author Ashwini kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

एसपी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक कोटा किरण के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब बरामदगी और अवैध भट्टियों के ध्वस्तीकरण के साथ-साथ वार्डों में स्पेशल सेल का गठन कर रात में गश्त बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कोटा किरण के नेतृत्व में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. एसपी द्वारा रात में बिना पूर्व सूचना के थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ी है और अपराधियों में भय का माहौल बना है.

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान जब्त शराब को नष्ट किया

17 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कांड और वारंट से जुड़े नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं शराबबंदी अभियान के तहत 145 लीटर देशी शराब बरामद की गई. साथ ही 1135 किलोग्राम जावा-महुआ नष्ट करते हुए सात अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई में शराब तस्करी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 94,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया.

वार्डवार स्पेशल सेल करेगी रात में गश्त

शहर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में स्पेशल सेल का गठन किया गया है. प्रत्येक सेल में दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिन्हें देर रात तक संकीर्ण गलियों में सायरन लगी बाइक से नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस विजिबल पेट्रोलिंग का असर दिखने लगा है और पिछले कुछ दिनों में चोरी की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है.

एसपी कोटा किरण ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ आम जनता का सहयोग भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद पुलिस 24 घंटे नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन