जहानाबाद से 15 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, स्कूल जाने के लिए निकला था सुशांत कुमार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के मौर्या नगर से 15 वर्षीय छात्र सुशांत कुमार रहस्यमय तरीके से लापता है. परिजन परेशान हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Jehanabad News: नगर थाना क्षेत्र के मौर्या नगर से 15 वर्षीय किशोर सुशांत कुमार के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से परिजन काफी चिंतित हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. नगर थाना पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

लापता किशोर के चाचा धीरज कुमार ने बताया कि सुशांत कुमार 18 जुलाई की सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर पढ़ाई के लिए घर से निकला था. जब वह निर्धारित समय तक वापस घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी.

स्कूल नहीं पहुंचा था छात्र

सुशांत की मां गुड़िया देवी ने जब स्कूल में फोन कर उसके बारे में जानकारी ली, तो स्कूल प्रशासन ने बताया कि वह उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था. इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई. परिवार के लोगों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं से भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

नगर थाना में दी गई लिखित शिकायत

काफी खोजबीन के बाद निराश परिजनों ने नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर छात्र को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोर की तलाश की जा रही है.

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

15 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है. परिजन सुशांत के सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन