जहानाबाद : शहर में नदी के किनारे लगा है कूड़े का अंबार, स्वच्छता अभियान की निकली हवा

Updated:
विज्ञापन

शहर के पंचमहला मुहल्ले के निकट दरधा नदी के किनारे लगा कूड़े का अंबार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में दरधा नदी के किनारे जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है. DM और NGT के बार-बार निर्देश के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी. कई जगहों पर सफाईकर्मी ही कूड़ा फेंकते हैं.

विज्ञापन

River pollution : जहानाबाद जिले की नदियों से कूड़ा हटाकर उसे स्वच्छ करने का निर्देश डीएम छिरिड़ वाई भूटिया ने कई बार दिया है. नमामि गंगे और स्वच्छता अभियान के तहत भी उनकी कई बैठकों में लगातार पिछले कई वर्षों से नदियों से कूड़ा-कचरा हटाने का निर्देश दिया जाता रहा है, बावजूद इसके जहानाबाद शहरी क्षेत्र से लगी दरधा नदी में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है. नदियों में लगा कूड़े का यह अंबार घटने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

विज्ञापन

एनजीटी ने नदियों को साफ रखने का दिया था निर्देश

एनजीटी के द्वारा भी नदियों को स्वच्छ रखने और उसमें से कूड़ा कचड़ा हटाने का आदेश जिला प्रशासन को दिया जा चुका है. जिला प्रशासन के द्वारा भी नगर परिषद को बार-बार इसके लिए निर्देश दिया जाता है. इस सब के बावजूद अभी भी शहरी क्षेत्र में नदी के किनारे जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है. वैसे तो नदी की तली में भी भारी मात्रा में कूड़ा कचरा पड़ा था जिसे नहीं हटाया जा रहा था. इस बार नदी में आया बाढ़ का पानी नदी की तली का कूड़ा कचड़ा बहा कर ले गया, किन्तु बाढ़ का पानी नदी के किनारे के कचरे को नहीं बहा सका.

शहर के पंचमहला मोहल्ले के निकट दरधा नदी के किनारे लगा कूड़े का अंबार  जाफरगंज पुल के पास लगा कूड़े का ढेर | Prabhat Khabar Network
शहर के जाफरगंज पुल के पास लगा कूड़े का ढेर.

कई जगहों पर एजेंसी के सफाईकर्मी फेंकते हैं कूड़ा

नदी के किनारे कई जगहों पर एजेंसी के सफाईकर्मियों के द्वारा कूड़ा फेंक दिया जाता है. मुहल्ले के लोगों के द्वारा भी कूड़ा फेंकने के मामले में जिम्मेदार एजेंसी ही है क्योंकि एजेंसी के द्वारा हर घर से कूड़े का उठाव नहीं किया जाता है. नगर परिषद के द्वारा घर-घर से पूरा उठाने का अभियान चलाया गया था. इस मजबूरी के कारण नदी किनारे बसे लोग मोहल्ले में कूड़ा फेंकने के बजाय नदी किनारे अड़ाड़ पर ही कूड़ा फेंक देते हैं. शहर के सबसे बड़े धार्मिक स्थल ठाकुरबारी में नदी किनारे एजेंसी के द्वारा ही कूड़े का डंपिंग वर्षो से किया जा रहा था. जबकि डंपिंग स्थल के बगल में ही शिव मंदिर स्थित है.

कूड़ा फेंका, तो कार्रवाई : कार्यपालक पदाधिकारी

कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि नगर परिषद की सफाई एजेंसी को नदी के किनारे कूड़ा नहीं फेंकने के लिए नोटिस जारी किया गया है. ठाकुरबाड़ी में नदी के किनारे से कूड़ा हटाया गया है. इसके बाद भी एजेंसी के द्वारा या किसी व्यक्ति के द्वारा नदी किनारे कूड़ा फेंका जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अन्य जगहों से भी कूड़ा हटाया जायेगा.

जहानाबाद: हुलासगंज में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन