विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Apr 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज

शकुराबाद थाना क्षेत्र के पाण्डेयचक गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया.

विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के पाण्डेयचक गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया. मृतका प्रमोद यादव की पत्नी रीना देवी 35 वर्ष बतायी जाती है. इस सिलसिले में मृतका के पिता सह गया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत इंग्लिशपुर गांव निवासी कृष्ण यादव के बयान पर पति, सास, ससुर, ननद, देवर, भगीना सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या कर शव को जला दिये जाने की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री का 15 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से शादी विवाह संपन्न हुआ था. शादी के समय औकात से बढ़-चढ़कर दान- दहेज भी दिया गया था. हालांकि शादी के 15 वर्ष गुजर जाने के बावजूद मेरी पुत्री का एक भी बच्चा नहीं रहने के कारण ससुराल वालों के द्वारा बार-बार बांझ कहकर प्रताड़ित किया जाता था जिसके लिए कई बार हम लोग गांव पर आकर समझाने-बुझाने भी थे लेकिन बीते शाम को मोबाइल से मेरी पुत्री से बातचीत हुई थी और सुबह में मुझे गांव से ही सूचना मिली कि आपकी बेटी की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है. जैसे ही सूचना मिली हम लोग दौड़े भागे पांडेयचक आये तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और सभी लोग फरार हैं. जैसे ही गांव स्थित नदी के पास गये तो देखा कि वहां पर मेरी पुत्री का शव जल रहा है. इसकी सूचना शकुराबाद थाने को दी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची जहां हाथ में पहने हुए चूड़ी और बाला से उसकी पहचान हमलोग किये. इधर, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन