रामपुर गांव में सर्पदंश से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

खुदौरी पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में एक युवक को सांप काट लेने से मौत हो गयी. बताते चलें कि रामपुर गांव निवासी उदय प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार रविवार की देर शाम अपने मूंग फसल का पटवन कर रहा था.

विज्ञापन

हुलासगंज. खुदौरी पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में एक युवक को सांप काट लेने से मौत हो गयी. बताते चलें कि रामपुर गांव निवासी उदय प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार रविवार की देर शाम अपने मूंग फसल का पटवन कर रहा था. इस दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद आनन-फानन में वह दौड़कर अपने घर भाग गया, जहां परिजनों के द्वारा प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि उक्त युवक बहुत ही नेक और सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था. मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन