जहानाबाद स्टेशन पर दो ATVM मशीन फिर भी टिकट काउंटर पर लंबी कतार, रोजाना सिर्फ 10-20 टिकट बन रहे

Updated:
विज्ञापन

टिकट काउंटर के समीप लगा एटीभीएम मशीन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लगाई गई हैं. बावजूद इसके, टिकट काउंटर पर भीड़ कम नहीं हो रही है. जानिए क्यों हो रहा है इन मशीनों का कम इस्तेमाल.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जहानाबाद स्टेशन पर टिकट काउंटर के समीप दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन यानी ATVM लगाई हैं. इन मशीनों के जरिए यात्री टिकट काउंटर की कतार में लगे बिना खुद अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं. हालांकि, जागरूकता और मशीन के इस्तेमाल में आ रही परेशानी के कारण इसका उपयोग गिने-चुने यात्री ही कर रहे हैं.

विज्ञापन

टिकट काउंटर पर अब भी लगी रहती है लंबी कतार

जहानाबाद स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करने पहुंचते हैं. इसके बावजूद अधिकतर यात्री अब भी टिकट लेने के लिए काउंटर की लाइन में खड़े होते हैं. कई बार जल्दबाजी में स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को टिकट लेने में समय लग जाता है. ऐसे में ट्रेन छूटने की स्थिति भी बन जाती है.

टिकट काउंटर के समीप लगा एटीभीएम मशीन | Prabhat Khabar Network
टिकट काउंटर के समीप लगा एटीभीएम मशीन | Prabhat Khabar Network

रोजाना सिर्फ 10 से 20 टिकट बन रहे

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में ATVM से प्रतिदिन करीब 10 से 20 टिकट ही बनाए जा रहे हैं. यात्रियों की संख्या के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है. रेलवे ने यात्रियों को भीड़ और लंबी कतार से राहत देने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की है, लेकिन इसका अपेक्षित उपयोग नहीं हो रहा है.

ATVM से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा

ATVM के जरिए यात्री अनारक्षित रेल टिकट के साथ प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकते हैं. इसके लिए टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड लिया जा सकता है. स्मार्ट कार्ड को जरूरत के अनुसार रिचार्ज कराया जा सकता है और इसके जरिए टिकट का भुगतान किया जा सकता है. इसके अलावा UPI के माध्यम से भी टिकट का भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है.

ऐसे बनता है ATVM से रेल टिकट

ATVM से टिकट लेने के लिए सबसे पहले स्क्रीन पर यात्रा के गंतव्य स्टेशन का नाम या मैप के जरिए स्टेशन चुनना होता है. इसके बाद यात्रा की श्रेणी का चयन करना होता है. फिर स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों में से भुगतान का माध्यम चुनना होता है. यात्री UPI से भुगतान कर सकते हैं या स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्मार्ट कार्ड से भुगतान के लिए कार्ड को मशीन में दिए गए सेंसर पर रखना होता है. भुगतान पूरा होने के बाद मशीन से प्रिंटेड टिकट निकल जाता है.

मशीन चलाने में जानकारी की कमी बन रही परेशानी

कुछ यात्रियों का कहना है कि ATVM से टिकट बनाने के दौरान कई तरह की जानकारी दर्ज करनी पड़ती है. इसकी प्रक्रिया से पूरी तरह परिचित नहीं होने के कारण यात्री कई चरणों में गड़बड़ा जाते हैं और टिकट नहीं बन पाता. इससे वे मशीन का इस्तेमाल करने के बजाय टिकट काउंटर से टिकट लेना आसान समझते हैं.

यात्री ने मशीन से टिकट नहीं बनने की बताई परेशानी

यात्री अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने ATVM से टिकट बनाने की कोशिश की थी, लेकिन टिकट नहीं बन सका. उन्होंने मशीन के पीछे लगाए गए फ्लैक्स में दी गई जानकारी के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. उनका कहना है कि ऐसी परेशानी के कारण यात्री ATVM से टिकट बनाने से बचते हैं और काउंटर से टिकट लेना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं.

जागरूकता बढ़ने से कम हो सकती है काउंटर की भीड़

जहानाबाद स्टेशन पर ATVM का अधिक इस्तेमाल होने से टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम हो सकती है. इसके लिए यात्रियों को मशीन के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाने और जागरूक करने की जरूरत है. इससे यात्री लंबी कतार से बचकर खुद अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट ले सकेंगे.

ALSO READ : जहानाबाद में श्रम कल्याण दिवस, हर प्रखंड से पहुंचे 5-5 श्रमिक, योजनाओं और श्रम कानूनों की दी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन