जहानाबाद में बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा, DDC ने बैंकों को दिया निर्देश, पात्र लाभार्थियों के लंबित ऋण आवेदन जल्द निपटाएं

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीडीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों को पात्र लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जहानाबाद नगर. समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक प्रताप भानु ने किया.

विज्ञापन

ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन की हुई समीक्षा

बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं की स्थिति, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन और प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण की प्रगति की समीक्षा की गई. इसके साथ किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों को ऋण, मुद्रा योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएमईजीपी और स्टैंड-अप इंडिया सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा हुई.

पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण देने का निर्देश

उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने में अनावश्यक देरी न हो.

विभाग और बैंक आपसी समन्वय से करें काम

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जनकल्याणकारी और स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें. उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

बैठक में शामिल डीडीसी | Prabhat Khabar Network
बैठक में शामिल डीडीसी | Prabhat Khabar Network

योजनाओं के क्रियान्वयन की समस्याओं पर चर्चा

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए.

बैंक अधिकारियों समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता विनय कुमार, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, एलडीओ, भारतीय रिजर्व बैंक, निदेशक आरसेटी, डीडीएम नाबार्ड सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी बैंकों के जिला समन्वयक और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे.

बैंकिंग सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक प्रताप भानु ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने जिले में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया.

जहानाबाद में श्रम कल्याण दिवस, हर प्रखंड से पहुंचे 5-5 श्रमिक, योजनाओं और श्रम कानूनों की दी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन