जहानाबाद में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, कक्षा 8 तक 11.30 बजे होगी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी से स्कूल का बदला समय

Jehanabad School Timing Change: भीषण गर्मी को देखते हुए जहानाबाद में सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11.30 बजे तक होगी. आदेश 6 से 11 जुलाई तक लागू रहेगा.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11.30 बजे तक ही होगी

डीएम छिरिंग वाई भूटिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है. इसके अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11.30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी.

6 जुलाई से 11 जुलाई तक लागू रहेगा आदेश

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे नए आदेश का सख्ती से पालन करें. यह समय परिवर्तन 6 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि में सभी स्कूलों को निर्धारित समय के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन करना होगा.

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला

प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है. इसी वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को लू और गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके.

ALSO READ: जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन