जहानाबाद : लगातार चोरी की वारदातों से दहशत में लोग, प्रशासन से की नशेड़ियों पर नजर रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : लगातार चोरी की वारदातों से दहशत में लोग, प्रशासन से की नशेड़ियों पर नजर रखने की अपील

जहानाबाद से आलोक कुमार की रिपोर्ट फोटो- जहानाबाद. शहर में चोरी की घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है. सक्रिय चोर गिरोह पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए

विज्ञापन

जहानाबाद से आलोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News : शहर में चोरी की घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है. सक्रिय चोर गिरोह पुलिसिया व्यवस्था को धता बताते हुए मुहल्ले में घूम कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार शिक्षक कॉलोनी से है जहां रविवार की रात सक्रिय चोर गिरोह ने सरकारी एवं निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के दो घरों को अपना निशाना बनाया. 100000 नकद समेत 40 लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली.

पुलिस ने बरामद किया लोहे का औजार

मुहल्ले में दो-दो घरों में एक ही रात चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मुहल्लेवासियों ने बताया है कि शहर में लगातार चोरी की घटना होने से लोगों में भय का माहौल कायम है. घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक जांच टीम दो घरों में एक ही रात भीषण चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है. तकनीकी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित किए हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच पड़ताल की जाएगी. पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे का औजार भी बरामद किया है.

सुरक्षा पर उठे सवाल

बताते चलें कि जिस घर में चोरी की घटना घटी है. उसके कुछ दूर पर एक खंडहरनुमा मकान है जिसमें नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों का अड्डा रहता है. 2 दिन पूर्व भी चोरों ने मुहल्ले में खड़ी एक ट्रक के पहिए की चोरी कर ली थी. मोहल्लेवासियों का कहना है कि खंडहरनुमा मकान में स्मैक पीने वाले नशेड़ी युवा को अड्डा रहता है जिस पर पुलिस प्रशासन को गौर करनी चाहिए.

खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर

गृह स्वामी शिक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया है कि वह सरकारी विद्यालय इब्राहिमपुर कुर्था में कार्यरत हैं. पिता एवं पत्नी भी सरकारी विद्यालय में सेवा दे रहे हैं. रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए. घर में चोरी की जानकारी सुबह हुई जब देखा कि घर के बाहरी हिस्से में लगे खिड़की का ग्रिल कबड़ा हुआ है और अंदर से रूम बंद है एवं कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े हैं. कमरे में गोदरेज, पेटी, बक्सा था जिसे चोरों ने तोड़ दिया और पत्नी, मां, बहन समेत सभी परिवार के गोदरेज में रखे आभूषण लेकर फरार हो गए. चोरी गए आभूषण की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपए के बीच बताया जाता है. गृह स्वामी ने बताया है कि गोदरेज में 80000 नकद भी रखा था जिसे चोरों ने गायब कर दिया.

करीब 40 लाख की संपत्ति चोरी का दावा

दूसरी चोरी की घटना निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रविन्द्र कुमार के मकान में हुई है जो निजी विद्यालय में कार्यरत हैं. बताया कि उनके घर भी चोरों ने खिड़की का ग्रिल कबाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया है कि सभी परिवार घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला. घर में चोरी की घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई जब पड़ोस के लोगों ने बताया कि आपके घर का भी खिड़की का ग्रिल टूटा पड़ा है तो उनके होशो हवास गुम हो गए. घर में प्रवेश कर छानबीन की तो पता चला कि कमरे में रखे पेटी बक्से टूटे पड़े हैं एवं सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने उनके घर में रखे पेटी से मां का सोने का चेन, जिउतिया समेत करीब ढाई लाख रुपए का आभूषण एवं 20 से 25000 नकद की चोरी की है.

ALSO READ: जहानाबाद में एक ही रात में दो घरों में चोरी, लाखों की नकदी और गहने लेकर चोर फरार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन