जहानाबाद सदर अस्पताल से शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, 1.54 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद दवा

Updated:
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jehanabad Pulse Polio Campaign 2026. जहानाबाद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. 1.54 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad Pulse Polio Campaign 2026:
जहानाबाद जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो (Pulse Polio) अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया. इस अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार द्वारा नवजात बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर की गई. यह अभियान 2 जुलाई तक चलेगा और 3 जुलाई को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी.

विज्ञापन

1.54 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

जिले में इस अभियान के तहत कुल 1 लाख 54 हजार 869 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे.

घर-घर जाकर चलेगा टीकाकरण अभियान

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी. इसके लिए कुल 2 लाख 15 हजार 854 घरों का सर्वे किया जाएगा, जिससे अधिकतम कवरेज सुनिश्चित हो सके.

बड़ी संख्या में टीम और पर्यवेक्षक तैनात

अभियान को सफल बनाने के लिए 1009 टीकाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं निगरानी के लिए 145 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 414 हाउस-टू-हाउस टीम, 75 ट्रांजिट टीम और 13 मोबाइल टीम लगातार कार्य कर रही हैं.

कोल्ड चेन और वैक्सीन व्यवस्था मजबूत

पोलियो वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति और भंडारण के लिए 38 सब-डिपो और 16 कोल्ड चेन हैंडलर बनाए गए हैं. ताकि दवा की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहे और समय पर बच्चों तक पहुंच सके.

Jehanabad Pulse Polio Campaign 2026: अभिभावकों से की गई अपील

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.

Jehanabad Pulse Polio Campaign 2026 के तहत जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने इसे शत-प्रतिशत सफल बनाने का लक्ष्य रखा है.

ALSO READ: जहानाबाद में बिजली की कटौती से जनजीवन बेहाल, भीषण गर्मी में लगातार पावर कट से बढ़ी मुश्किलें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन