जहानाबाद में पेयजल संकट पर डीएम सख्त, बंद चापाकलों की तत्काल मरम्मत का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करती डीएम

Jehanabad News : जहानाबाद डीएम ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक में बंद पड़े चापाकलों की तत्काल मरम्मत, नल-जल योजनाओं की नियमित निगरानी और जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News : जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की योजनाओं एवं जिले की पेयजल व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और जलापूर्ति कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद चापाकलों की जल्द हो मरम्मत

समीक्षा के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत तथा नए चापाकलों के अधिष्ठापन कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत और नए चापाकलों का अधिष्ठापन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए.

जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से होगी आपूर्ति

डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल करना संभव नहीं है और जहां जल संकट की स्थिति है, वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था और जिले के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया.

नल-जल योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में जिले में संचालित सभी नल-जल योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा जलापूर्ति में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया. बैठक में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के सभी सहायक एवं कनीय अभियंता, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन