Jehanabad : पाली गांव में युवक ने किया विषपान, मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पाली गांव में युवक ने किया विषपान, मौत

पाली थाना क्षेत्र के पाली गांव में गुरुवार रात्रि ससुराल आये एक व्यक्ति की विषपान से मौत का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

काको. पाली थाना क्षेत्र के पाली गांव में गुरुवार रात्रि ससुराल आये एक व्यक्ति की विषपान से मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा गांव निवासी रिजवान कुरैशी गुरुवार को अपने ससुराल पाली में आया था जहां किसी बात को लेकर उनका मामूली झगड़ा उनकी पत्नी के साथ हो गया जिसके बाद उसने गुस्से में आकर जहर खा लिया. जैसे ही इसकी जानकारी पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों को लगी, उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया. मामले में थानाध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों पर खाने में जहर देकर हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन