जहानाबाद में पत्नी के मायके जाने और संपत्ति विवाद में दो लोगों ने खाया जहर, एक पीएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए संजय को पटना ले जाती एंबुलेंस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News: जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड में पत्नी के मायके जाने और संपत्ति विवाद को लेकर दो लोगों ने जहर खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक की स्थिति बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
इन दिनों थोड़े से विवाद में आत्महत्या करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड में बुधवार की देर शाम ऐसे ही पारिवारिक विवाद में दो दो लोगों के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश आज के पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने पर प्रश्न खड़ा कर रहा है. पारिवारिक संबंध प्रेम की जगह अहम और जिद ने ले ली है जिसके कारण पारिवारिक मूल्य और प्रेम टूट कर बिखरने करने लगे हैं.
रतन फरीदपुर प्रखंड के रीता बीघा गांव में बुधवार की देर शाम संजय कुमार ने इसलिए जहर खा ली क्यों कि पत्नी उससे झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी.

विज्ञापन

पत्नी के तिरस्कार से आहत पति ने खाया जहर

वह पत्नी के इस तिरस्कार को बर्दाश्त नहीं कर सका और घर में रखे अनाज में डालने वाली दवा खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की. परिवार वालों को उसके जहर खाने की बात का तब पता चला जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. इसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया आनन फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया. किन्तु तब तक देर हो चुका था. डॉक्टर ने जहर निकालकर स्थिति संभालने की कोशिश की किंतु मरीज की स्थिति बिगड़ती चली गई इसके बाद संजय को बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच पटना भेज दिया गया.

संपत्ति विवाद में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

आत्मा हत्या की कोशिश की दूसरी घटना इसी प्रखंड के आलमपुर गांव की है. पारिवारिक और संपत्ति विवाद में गांव के संतोष कुमार दास ने अनाज में डाले जाने वाली दवा खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की. हालांकि झगड़े के तुरंत बाद उठाए गए इस कदम की जानकारी परिवार वालों को लग गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में के पेट से जहर निकालने की प्रक्रिया के बाद इलाज किया जा रहा है. संतोष का कंडीशन ठीक बताया जा रहा है. हालांकि मामूली पारिवारिक झगड़े और विवाद में आत्महत्या की बढ़ती कोशिश पारिवारिक रिश्ते की मजबूत बुनियाद और आपकी प्रेम पर सवाल खड़े कर रहा है.

ALSO READ: जहानाबाद में मां की डांट से नाराज किशोर घर से भागा, ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन