जमुआमा में अवैध मिट्टी खनन से तटबंध पर संकट, डीएम-एसपी से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News :

पीड़ित किसान.

Jehanabad News : पीड़ित किसान कमलेश शर्मा ने बताया कि खनन माफिया जबरन उनके खेत से मिट्टी काट रहे हैं. इससे उनकी कृषि भूमि लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के जमुआमा गांव में अवैध मिट्टी खनन और मिट्टी चोरी का गंभीर मामला सामने आया है. खनन माफियाओं से परेशान एक बुजुर्ग किसान ने न्याय की आस में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. किसान का आरोप है कि माफिया उनकी निजी जमीन के साथ-साथ नदी के तटबंध की भी अवैध कटाई कर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में कटाव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

किसान के निजी जमीन से जबरन काट रहे मिट्टी

पीड़ित किसान कमलेश शर्मा ने बताया कि खनन माफिया जबरन उनके खेत से मिट्टी काट रहे हैं. इससे उनकी कृषि भूमि लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है. इतना ही नहीं, नदी के तटबंध की कटाई से गांव और आसपास के खेतों पर भी खतरा मंडराने लगा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है.

कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

कमलेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने परसबिगहा थाना और खनन विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन की उदासीनता के कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार अवैध खनन कर रहे हैं.

उन्होंने डीएम से मांग की है कि उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो दर्जनों किसानों की जमीन और फसल खतरे में पड़ जाएगी.

तटबंध कटने से बढ़ा बाढ़ का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि नदी के तटबंध की लगातार कटाई से पूरे इलाके में कटाव का खतरा बढ़ गया है. यदि बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा तो तटबंध टूट सकता है, जिससे जमुआमा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इससे किसानों की फसल और संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है.

थाना प्रभारी बोले— होगी कार्रवाई

परसबिगहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भारती ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है. अवैध मिट्टी खनन और परिवहन में शामिल वाहनों की पहचान कर लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन